यूपी में बढ़ा नदियों का जलस्तर, लगातार बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण इन जिलों में उफान पर गंगा, यमुना 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नदियों का जलस्तर घट नहीं रहा। निरंतर हो रही भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण गंगा, यमुना, सरयू, रामगंगा, शारदा, घाघरा समेत कई नदियां उफान पर हैं। कई स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जबकि कुछ जिलों में जलस्तर में गिरावट भी देखी जा रही है। राहत और बचाव के लिए प्रशासन सचेत पर है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है।

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से घटता दर्ज किया जा रहा है। मिर्जापुर में जलस्तर खतरे के निशान 77.724 मीटर से थोड़ा नीचे है, लेकिन चेतावनी स्तर (76.724 मीटर) से ऊपर है। यहां जलस्तर 4.5 सेमी प्रति घंटे की दर से घट रहा है।

पीलीभीत, अमेठी, रामपुर, गाजीपुर, कानपुर, अयोध्या और सुल्तानपुर समेत अन्य जिलों में जलस्तर की स्थिति में कहीं सामान्य तो कहीं बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इस बीच प्रशासन पेट्रोलिंग और जागरूकता अभियान के जरिए निगरानी कर रहा है। ऐसे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में नदियों के जलस्तर में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में राहत की खबर है तो कुछ जिलों में हालात गंभीर बने हुए है।

बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है: स्वतंत्र देव

कैबिनेट बैठक में गुरुवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उप्र. के कई जिलों में बाढ़ की हालात पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि खतरे के निशान के नीचे नदियां बह रही हैं। बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है, इतना ही नहीं, राहत और बचाव कार्य भी जारी है।

ये भी पढ़े : यूपी का ग्लोबल शोकेस : पेरिस में 120 देशों के सामने होगा पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन, हर साल 3 लाख फ्रेंच पर्यटक आते हैं भारत

 

संबंधित समाचार