लखीमपुर खीरी : घर में घुसकर युवती का मुंह दबाया, धमकी देकर भागा आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना भीरा क्षेत्र में घर में घुसे एक युवक ने चारपाई पर सो रही युवती को दबोच लिया और शोर मचाने पर छूरी मार देने की धमकी दी। आहट मिलने पर परिजन जागे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने बताया कि घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। वह अपने घर में चारपाई पर सो रही थी। तभी गांव का गुरुप्रसाद घर में घुस आया। उसने मुंह दबाकर धमकी दी कि शोर मचाया तो छुरा मार देंगे। आहट मिलने पर उसके परिवार के लोग जाग गए। इस पर परिजन जब दौड़े तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के बाद से युवती दहशत में है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार