NZ vs WI: दूसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज को झटका, रोच और डॉवरिज सीरीज से बाहर
क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज की उम्मीदों को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब टीम के तेज गेंदबाज केमार रोज और विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डॉवरिज सीरीज से बाहर हो गए। वेस्टइंडीज क्रिकेट (सीडब्ल्यूआई) ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट मैच के लिए संभावित नामों की घोषणा की। शुक्रवार को शुरू हो …
क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज की उम्मीदों को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब टीम के तेज गेंदबाज केमार रोज और विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डॉवरिज सीरीज से बाहर हो गए। वेस्टइंडीज क्रिकेट (सीडब्ल्यूआई) ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट मैच के लिए संभावित नामों की घोषणा की।
शुक्रवार को शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच के लिए केमार और डॉवरिच का नाम शामिल नहीं था। केमार रोच अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश वापसी करेंगे वहीं शेन डॉवरिच निजी कारणों से वेस्टइंडीज वापस लौट रहे हैं।
डॉवरिच के स्थान पर 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज जोशुआ डासिल्वा टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण करेंगे, वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रेस्टन मैकस्वीन को केमार की जगह रखा गया है। डॉवरिच हाथ में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे जबकि केमार ने पहले टेस्ट में 114 रन देकर तीन विकेट लिए थे।
वेस्टइंडीज टीम पहले से ही चोटों से जूझ रही है। टी-20 सीरीज के दौरान शिमरॉन हेत्माएर के सिर पर गेंद लगी थी और इस कारण उनका कन्कशन नियम के तहत ध्यान रखा जा रहा है। वहीं कीमो पाॅल ग्रोइन की चोट से उबर रहे हैं। सीडब्ल्यूआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “मेडिकल टीम दोनों खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। उनके उपलब्धता को लेकर आने वाले दिनों में स्पष्ट किया जाएगा।” न्यूजीलैंड दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला मैच पारी और 134 रनों से जीतकर 1-0 से आगे है।
