प्रयागराज में SDRF जवानों को महिलाओं ने बांधी राखी, बोलीं- 'लोगों की जान-माल की रक्षा, किसी सगे भाई से कम नहीं'

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कई स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों को राखी बाँध कर उन्हें सुरक्षा बंधन’ का अनूठा संकल्प दिलाया। कनकधारा संस्था और सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष स्वाती निरखी ने कहा कि जिस प्रकार इन जवानों ने हाल ही में आई भीषण बाढ़ के दौरान लोगों की जान और माल की रक्षा की, वह किसी सगे भाई से कम नहीं है।

SDRF के जवानों ने भी हर परिस्थिति में लोगों की मदद का भरोसा दिलाया और बहनों को तोहफा भी दिया। स्वाति निरखि ने कहा कि ये जवान अपने अपने घरों से दूर है और आज रक्षाबंधन का पर्व होने के बाद भी ये लोग बाढ़ ग्रस्त इलाको में अपनी ड्यूटी कर रहे है। आज हम लोगो ने इन जवानों की लंबी उम्र की कामना के साथ उनको राखी बांधी है। 

ये भी पढ़े : प्रयागराज : गंगा-यमुना का जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई में जुटा नगर निगम

 

 

संबंधित समाचार