रामपुर: महिला की PM रिपोर्ट के बाद ससुराल वालों पर FIR...तीन महीने में लव मैरिज का दर्दनाक अंत
रामपुर,अमृत विचार। अजीमनगर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिजरपुर का मझरा मिश्री नगर का है। गांव निवासी युवती फईम जहां और जावेद अली ने प्रेम प्रसंग के चलते 3 माह पहले शादी की थी। मायके वालों का आरोप है ससुराल वाले आए दिन विवाहिता को दहेज के दिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है 5 जुलाई की शाम आरोपियों ने विवाहिता से मारपीट की और जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। ससुराल वालों ने विवाहिता को जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया।
हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने विवाहिता को हाय सेंटर रेफर कर दिया। अगले दिन सुबह मुरादाबाद टीएमयू में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मुरादाबाद में ही विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया।
शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत जहरीले पदार्थ से होने की पुष्टि हुई। थाने पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति जावेद भाई फहीम ससुर दिल्लन और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
