भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने लिए स्वदेशी अपनाएं: धर्मपाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

संगठन महामंत्री ने प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक कर व्यापारियों को समझाया

लखनऊ, अमृत विचार: भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि व्यापारियो से अपील की कि वे केवल स्वदेशी सामान बेचने का संकल्प लेकर अपने व्यापार को बढ़ावा दें। कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने, इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए काम करना होगा।

वे सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश के हर जिले, हर नगर और कस्बों में व्यापारियों के बीच में जाकर उन्हें केवल स्वदेशी सामान बेचने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया, लोकल से वोकल मुहिम को दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों को जागरूक करें। उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 अगस्त के बाद से प्रदेश के हर जिलों में व्यापारी चौपाल, व्यापारी गोष्ठियां और बडे़ व्यापारी सम्मेलन किये जाए। जिसमें देश और प्रदेश सरकार के मंत्री एवं नेता भाग लेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आज भारत को जरूरत है स्वदेशी को अपनाने की। विदेशी वस्तु का त्याग करने का। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि देश और प्रदेश का व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इससे पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों में देश और प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, चौथवसूली, आतंक और भ्रष्टाचार से देश और प्रदेश जल रहा था। प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों के बीच में व्यापारियों के बीच में स्वदेशी जनजागरण अभियान को अगस्त से लेकर नवम्बर तक चलाना है।

बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने की। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के राजकुमार शर्मा, मुकुंद मिश्रा, अनूप गुप्ता, सुनील रामा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक हेमन्त खंडूली, कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक पुरुषोत्तमपुरी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ेंः चुनाव में गड़बड़ी करने में शामिल जिला अधिकारियों को निलंबित किया जाए: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार