Bareilly: बिना एनओसी कर दिया लेआउट पास...अब कमिश्नर ने बैठाई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सहारा सिटी की भूमि पर ग्रीन बेल्ट के मानकों से छेड़छाड़ करते हुए बिना एयरपोर्ट एनओसी ले आउट पास कर दिया गया। मामले की शिकायत कमिश्नर सौम्या अग्रवाल से की गई है। कमिश्नर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सात दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने और तत्काल प्रभाव से पास ले-आउट को जांच पूरी होने तक स्थगित रखने के आदेश दिए हैं। वहीं, बीडीए वीसी का कहना है जिस भूमि का ले आउट पास किया है वह विवादित भूमि से बाहर है।


कमिश्नर को प्राप्त शिकायत के अनुसार पीलीभीत बाईपास रोड पर ग्राम मुड़िया अहमदनगर में सहारा सिटी के रकबे में महायोजना 2021 में 35 एकड़ का पार्क बनाया जाना था, लेकिन किन्ही कारणवश नयी महायोजना तैयार कर ग्रीन बेल्ट को उस स्थान से 500 मी. उत्तर की ओर बढ़ा दिया गया है। इस गोलमाल की पूर्व में बरेली विकास प्राधिकरण से शिकायत की गई थी। आरोप है कि जांच पूरी होने से पहले ही प्राधिकरण ने ले-आउट पास कर दिया। 

कमिश्नर ने मामला गंभीर मानते हुए जांच अपर आयुक्त (प्रशासन) को सौंपते हुए 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के साथ ही विवादित भूमि के पास ले-आउट को तत्काल प्रभाव से जांच समाप्त होने तक स्थगित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि जिस भूमि का ले आउट पास किया गया है। उस भूमि की शिकायत नहीं की गई है। हालांकि मामले की जांच शासन स्तर से की जा रही है।

 

संबंधित समाचार