बरेली: पीलीभीत बाईपास रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने पीलीभीत बाईपास रोड पर सेटेलाइट बस स्टेशन से सतीपुर चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया। टीम ने होटल, ढाबा के सामने के छज्जा को जेसीबी मशीन से हटवा दिया। कई जगहों पर रेत, बजरी और वाहनों को सड़क पर खड़ा करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई हुई। …
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने पीलीभीत बाईपास रोड पर सेटेलाइट बस स्टेशन से सतीपुर चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया। टीम ने होटल, ढाबा के सामने के छज्जा को जेसीबी मशीन से हटवा दिया। कई जगहों पर रेत, बजरी और वाहनों को सड़क पर खड़ा करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई हुई। इसके कारण अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गई।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक कुमार और अतिक्रमण हटाने वाली टीम के प्रभारी सुधीर मंगलवार की दोपहर में सेटेलाइट बस स्टेशन के पास पहुंचे। टीम में पीलीभीत बाइपास रोड और ईसायों की पुलिया के पास की सड़क के किनारे पर अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। कई जगहों पर नाला पर होटल और ढाबा के काउंटर और छज्जे को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया।
इसके बाद नाले पर सीढ़ी को भी कई जगहों पर तोड़ दिया। बाद में कुछ जगहों रखी गई, अस्थाई दुकानों को हटा दिया। दुकान के सामने रखी गई पाइप और अन्य सामानों को हटवा दिया। निगम की कार्रवाई को लेकर लोगों ने विरोध भी किया कि बिना सूचना के कार्रवाई होने से नुकसान हुआ है।
मकान के सामने खड़े वाहनों पर लगाया जुर्माना
अतिक्रमण हटाने वाली पहुंची टीम के प्रति लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि अपनी मकान के सामने कार, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन कुछ समय के लिए खड़ा कर रखे थे। जिसके बदले में उनसे नगर निगम की टीम ने जुर्माना वसूल लिया है। जो गलत है, इसका विरोध करने पर कामांडो दस्ता का व्यवाहर ठीक नहीं रहा। इसके कारण उनको आर्थिक नुकसान हुआ है। कुछ लोगों ने अपनी मकान बनवाने लिए रेत और बजरी भी सड़क के किनारे गिरा रखे थे। इसके कुछ समय में हटा लेते, इसके बाद भी जुर्माना 2 से 4 हजार वसूल कर लिया गया है, जो गलत है। क्योंकि वाहन स्वामियों का तर्क है कि वाहन को कहा खड़ा करें।
