बरेली: शासन ने पूछा- अस्पतालों में कितने लोगों की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संकट अभी भी गहराया हुआ है। ऐसे में शासन स्तर से अभी कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी बीच कोरोना काल में जिला पुरुष और महिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मरीजों की मौत का डाटा स्वास्थ्य विभाग से मांगा गया है। शासनादेश के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संकट अभी भी गहराया हुआ है। ऐसे में शासन स्तर से अभी कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी बीच कोरोना काल में जिला पुरुष और महिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मरीजों की मौत का डाटा स्वास्थ्य विभाग से मांगा गया है। शासनादेश के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनीत कुमार शुक्ला ने जिला और महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को पत्र जारी कर डाटा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 में मार्च से अब तक जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में कुल 690 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मार्च से मई तक लॉकडाउन के दौरान गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया गया था।

छह संक्रमितों की भी मौत

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 690 मरीजों में छह संक्रमित भी शामिल हैं। इन मरीजों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भर्ती से पहले कोरोना जांच कराई गई। इन मरीजों ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

मृत्यु अनुपात पर होगा मंथन

सीएमओ डा. वीके शुक्ल के अनुसार, कोरोना काल में सामान्य दिनों की तुलना में मुत्यु अनुपात का आंकलन किया जाएगा अगर अनुपात घटा है तो ठीक और अगर बढ़ा है तो यह चिंता का विषय होगा। मृत्यु दर को कम करने के लिए शासन स्तर से ही नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है।

शासन की ओर से कोरोना काल में जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में हुई मरीजों की मौत का डाटा शासन को भेज दिया गया है। आदेश के अनुसार, इससे मृत्यु अनुपात का आंकलन किया जाएगा। -डॉ. विनीत कुमार शुक्ला, सीएमओ

संबंधित समाचार