Bareilly : छह माह बाद लौटी दानिया खान...शादी और धर्म परिवर्तन नहीं किया, लिवइन में प्रेमी साथ रही

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली दानिया खान छह महीने बाद एक बार फिर सामने आई हैं। अब दानिया खान ने प्रेमी के साथ शादी करने और धर्म परिवर्तन करने से साफ इन्कार किया है। साथ ही सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाया है। इससे पहले वायरल हुए वीडियो में दानिया खान ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने और धर्म बदलकर शादी करने की बात कही थी। अब उसका कहना है कि उसने अपना धर्म नहीं बदला है और न ही प्रेमी से शादी की है।

थाना क्षेत्र की रहने वाली दानिया खान इसी साल फरवरी में घर छोड़कर सुर्खियों में आईं थीं। छह महीने बाद बरेली लौटी तो एक बार फिर चर्चा में आ गई। इस बार उसने सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दानिया का कहना है कि सौतेली मां ने ही उसे एक लड़के के साथ रिश्ते में फंसाया, जिससे रुपये ऐंठे जा सकें। दानिया ने कहा कि उसने अपना नाम और धर्म नहीं बदला है। हर्षित यादव के साथ शादी भी नहीं की। वह वृंदावन में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उसका आरोप है कि सौतेली मां ने पहले उसे हर्षित से दोस्ती करने के लिए उकसाया और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

दानिया के मुताबिक अगर वह गलत रास्ते पर जा रही थी, तो मां को उसे रोकना चाहिए था, लेकिन उन्होंने उसे और बिगाड़ा, क्योंकि वह उनकी सौतेली बेटी थी। 5 फरवरी 2025 की रात 8 बजे दानिया अचानक घर से लापता हो गई थी। 6 फरवरी को पिता सुहैन रजा ने प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने फोटो आसपास के जिलों में भेजे, तभी सोशल मीडिया पर दानिया के वीडियो सामने आए। 

दानिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा था उसका अपहरण नहीं हुआ है, वह बालिग है और अपनी मर्जी से हर्षित यादव के साथ है। उस समय उसने दावा किया था कि उसने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपनाया और हर्षित से मंदिर में शादी की है। दानिया ने कहा कि पापा के केस की वजह से वह और हर्षित इंटर के बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाए। दोनों नीट की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ये साल खराब हो गया।

संबंधित समाचार