79th Independence Day: सर पर साफा, केसरिया जैकेट और सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए पीएम मोदी, 79वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का दिखा खास अंदाज

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपने अनूठे लुक से सभी का ध्यान खींच रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी उनकी वेशभूषा चर्चा का विषय बन गई है। पीएम मोदी का साफा और खास अंदाज हमेशा से ही सुर्खियां बटोरता है। इस बार भी उन्होंने अपने परिधान से सबको काफी प्रभावित किया है।

लाल किले पर पीएम का अनोखा लुक

इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी केसरिया रंग की पगड़ी में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ नारंगी रंग की नेहरू जैकेट पहनी, जिसके साथ एक गमछा भी उनके लुक को और आकर्षक बना रहा था। यह परिधान उनकी सादगी और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करके की। इस दौरान उनका पहला लुक सामने आया, जिसमें वे अपने खास अंदाज में नजर आए। उनकी पगड़ी और परिधान ने एक बार फिर उनकी शैली को उभारा, जो हमेशा की तरह लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना।

हर साल अलग अंदाज में नजर आते हैं पीएम

प्रधानमंत्री मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिधान के जरिए भारतीय संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करते हैं। बीते वर्षों में भी उनका लुक हमेशा यादगार रहा है। साल 2024 में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने केसरी, हरे और पीले रंग की पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहनी थी। वहीं, 2023 में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने लाल और पीले रंग की धारियों वाली पगड़ी बांधी थी, जिसके साथ सफेद कुर्ता और काली जैकेट ने उनके लुक को संपूर्णता दी थी।  

पीएम मोदी का यह अनूठा अंदाज न केवल उनकी शैली को दर्शाता है, बल्कि भारतीय परंपराओं और संस्कृति को भी बढ़ावा देता है। उनकी पगड़ी का हर बार अलग रंग और डिजाइन लोगों के बीच खासा चर्चित रहता है।

यह भी पढ़ेंः Happy Independence Day 2025: लाल किले से पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, दुश्मनों को मिलेगा करारा जवाब

संबंधित समाचार