अमेठी में नैय्या में डूबने से हुई 30 वर्षीय युवक की मौत, मछुवारों की सूचना पर पानी से निकाला गया शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमेठी, अमृत विचार। मोहनगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरदारगंज का रहने वाला 30 वर्षीय एक युवक की नैय्या में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरदारगंज गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र राममिलन उम्र करीब 30 वर्ष जो दिन शुक्रवार की प्रातः सुबह नैय्या के किनारे शौच क्रिया के दौरान पैर फिसलने से नैय्या में गिर गया और गहरे पानी में जाने से बिनोद कुमार की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी तब हुई जब काफी समय तक घर वापस न आने पर परिजनों ने गांव में खोजबीन करना शुरू किया। उसी नैय्या में कुछ दूरी पर मछली पकड़ रहे मछुवारों ने पानी में एक लाश देखी जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान बिनोद के रूप में हुई। मेहनत मजदूरी अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व में हुई थी तीन नाबालिक बच्चे हैं। 

जिसमें बड़ी बेटी विशालनी उम्र 9 वर्ष, बेटा इन्द्र कुमार उम्र 5 वर्ष, रौनक उम्र 2 वर्ष हैं बच्चों के सर से आप का साया उठ गया। इस घटना से बच्चों सहित पत्नी मंजू का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

ये भी पढ़े : एडीजी ने दी बीट पुलिसिंग तेज करने की हिदायत; त्योहारों पर सख्त सुरक्षा के निर्देश


संबंधित समाचार