Exclusive: क्या सैमसंग फिर से ला रहा है Galaxy E सीरीज का फोन, स्टाइल के साथ होगा दमदार प्रोसेसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैमसंग की ग्रेटर नोएडा वाली फैक्ट्री में फोन का प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। अब हमें इस फोन के रियर पैनल और सिम ट्रे की ईमेज मिली हैं, जिससे डिजाइन की जानकारी का पता लगा है। सामने आई तस्वीरों में से एक ईमेज में SM-E62 मॉडल नंबर लिखा है जो कि सैमसंग गैलेक्सी एफ62 …

सैमसंग की ग्रेटर नोएडा वाली फैक्ट्री में फोन का प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। अब हमें इस फोन के रियर पैनल और सिम ट्रे की ईमेज मिली हैं, जिससे डिजाइन की जानकारी का पता लगा है। सामने आई तस्वीरों में से एक ईमेज में SM-E62 मॉडल नंबर लिखा है जो कि सैमसंग गैलेक्सी एफ62 का बताया जा रहा है। हालांकि, हमारे सोर्स ने जानकारी दी है कि इस फोन को Samsung Galaxy E62 के नाम से पेश किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो कंपनी एक बार फिर मार्केट में अपनी Galaxy E सीरीज के साथ कमबैक करेगी।

तस्वीरों के अनुसार Samsung Galaxy F62/E62 का बैक ग्लोसी फिनिश और स्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल से लैस होगा। कैमरा मॉड्यूल फोन के रियर पर टॉप लेफ्ट कॉनर्र पर प्लेस होगा। इसेक अलावा इस सेटअप में ट्रिपल कैमरा लेंस को प्लेस किया जाएगा। तस्वीरों में रियर पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फोन में इन-डिसप्ले सेंसर होगा। Galaxy F62/E62 की लाइव इमेज से सामने आया कि फोन SIM कार्ड सपोर्ट से लैस होगा। वहीं, ऐसा लग रहा है कि फोन polycarbonate का होगा, जिसे कंपनी ‘glasstic’ का नाम देती है।

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार गैलेक्सी एफ62 में Samsung अपना Exynos 9825 चिपसेट देगी। वहीं, डिवाइस में 6GB की रैम और एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। Samsung Galaxy F62 के डिजाइन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, आने वाले समय में फोन की और जानकारी मिल सकती है।

संबंधित समाचार