गाजियाबाद की राज्य कर अधिकारी पर लगा घूस लेने का आरोप, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। शासन ने गाजियाबाद की राज्य कर अधिकारी रेनू पांडेय को घूस लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। इस बाबत राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने आदेश जारी कर दिया है। निलंबन से पूर्व उनकी शिकायत गाजियाबाद के अपर आयुक्त ग्रेड-1 से शिकायत की गई थी। इसमें कहा गया था कि 24 जुलाई को मेसर्स बडी इंटरप्राइजेज लखनऊ की गाड़ी संख्या यूपी-25 ईटी 2138 को 12 जुलाई की रात में रोका गया। 

इस दौरान उन पर 3.5 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है। साक्ष्य के रूप में शिकायतकर्ता ने फोन कॉल की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी थी। निलंबन अवधि में राज्य कर अधिकारी रेनू पांडेय आजमगढ़, वाराणसी जोन द्वितीय वाराणसी से संबंद्ध रहेंगी। जोन प्रथम वाराणसी के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार सिंह को मामले में जांच अधिकारी नामित किया गया है।

ये भी पढ़े : पहले बनाया वीडियो फिर कर ली आत्महत्या, बुलंदशहर में युवक ने पत्नी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

संबंधित समाचार