बरेली : 10 साल के ममेरे भाई का किया अपहरण, मामा ने पुलिस की मदद ली तो कर दी हत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली पुलिस ने हत्यारोपी वसीम को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दोनों पैरों पर लगी गोली

बरेली, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने 10 साल के ममेरे भाई को किडनैप कर लिया। मामा के पुलिस संपर्क में आने की भनक लगने पर उसने, भाई को मौत के घाट उतार दिया। उसका शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने अपहरणकर्ता हत्यारोपी वसीम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 

घटनाक्रम फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के टिटौली गांव का है। 10 वर्षीय आहिल का अपहरण कर शाही क्षेत्र के जंगल में ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी फुफेरे भाई वसीम (28) को मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार लिया। देर रात मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

304

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे शखावत ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा आहिल शाम 5 बजे से लापता हो गया है। पुलिस ने टीमें गठित कर आहिल की तलाश शुरु कर दी। इसी दौरान शखावत के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मैसेज आया।

जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें आहिल का फुफेरा भाई वसीम उसे बाइक से शाही की ओर ले जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वसीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने आहिल के अपहरण करने की बात स्वीकार की। 

आरोपी वसीम ने बताया कि उसे पता चला कि उसके मामा पुलिस के संपर्क में है। इसलिए वो आहिल को शाही क्षेत्र के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले गया। जहां ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया।

303

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी वसीम के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक आहिल का शव बरामद कर लिया है। इस घटना से शखावत के घर कोहराम मचा है। पूरा घर बिलख रहा है और कोई वसीम की घिनौनी करतूत पर आक्रोशित नजर आ रहा है।

संबंधित समाचार