मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गलत साइड पर चला रहे बाइक सवार युवकों की मौत, चालक की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले में ड्रॉमंडगंज थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मध्य प्रदेश के म‌ऊगंज जिले के हनुमना निवासी रघुनंदन साकेत का पुत्र रजनीश कुमार (20) अपने साथी बब्लू आदिवासी (21) के साथ बाईक से मिर्जापुर जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैसोड बलाय पहाड़ गांव किसी काम से आया था। 

दोनों गलत साइड से घाट नीचे बाजार की ओर जा रहे थे। यादव ढाबा से कुछ दूर मध्य प्रदेश की ओर जा रहे एक ट्रक ने बाईक को सामने से धक्का दे दिया जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से CHC लालगंज भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े : मिर्जापुर : हाइवे पर गंगा की बाढ़ में बाइक सवार दंपत्ति बहे, पत्नी की मौत...बच्ची लापता

संबंधित समाचार