पीलीभीत : खुद को मेजर बताकर महिला से ठगे 2.90 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गजरौला क्षेत्र के जरा कोठी की रहने वाली है पीड़िता

पीलीभीत, अमृत विचार : एक जालसाज ने महिला को मेजर बताने के साथ विदेश में होने का हवाला देते हुए उसे 2.90 लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ तो उसने परिवार वालों को जानकारी देने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना गजरौला क्षेत्र के जरा कोठी निवासी नरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया 25 जुलाई को सुबह 10 बजे उनकी पत्नी हरिजंदर कौर के मोबाइल नंबर पर एक अंजान मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपने आप को मेजर सिंह बताया। यह भी कहा कि वह वर्तमान में विदेश में है और उसके रिश्तेदार बीमार हैं। जिन्हें रुपये की जरूरत है। वह रिश्तेदार उसके खाते से रुपये नहीं ले रहे हैं। इसलिए हरजिंदर अपने खाते से रुपये डाल दें। वह उनके खाते में रुपये वापस कर देगा।

उस समय हरजिंदर कौर के खाते में भी रुपये नहीं थे। जिस पर हरजिंदर ने भतीजे हरविंदर सिंह से दिए गए नंबर पर दोपहर साढ़े 12 बजे डेढ़ लाख रुपये डलवा दिए। थोड़ी देर बाद उसकी मोबाइल नंबर से दोबारा कॉल आई और डेढ़ लाख रुपये और मांगे गए। जिस पर उन्होंने दोपहर साढ़े तीन बजे 1.40 लाख रुपये भी डलवा दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जिस खाते में रुपये पड़ा है वह पंजाब नेशनल बैंक मंजू कैप्लेस बाठा बाजार रोड पुरैनियां का है। खाता धारक का नाम दीप सिंह है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार