बदायूं : फलों और सब्जियों पर छाई महंगाई, आसमान छू रहे दाम
60 रुपये किलो खीरा और 80 रुपये बिक रहा अमरूद
बदायूं, अमृत विचार : त्योहारी सीजन शुरू होते ही महंगाई बढ़ने लगी है। बाजार में बिक रहे फल और सब्जियां रसोई में जाने से पहले लोगों की जेब अधिक ढीली करा रही हैं। जन्माष्टमी पर्व पर फल और सब्जियां 10 से 15 रुपये महंगे बिके। खीरा 60 रुपये किलो और अमरूद 80 रुपये बिका। थोक बाजार से लेकर फुटकर बाजारों में बिक रही फल और सब्जियों के रेट में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।
आलू-प्याज के साथ फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। फल और सब्जियों के रेट तेजी से बढ़ने लगे थे। आलू और प्याज जहां 40 और 50 रुपये बिक रहे हैं। वहीं अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। जन्माष्टमी पर्व पर प्रसाद में उपयोग होने वाला खीरा अधिक महंगा रहा। नार वाला एक खीरा जहां 40 से 50 रुपये का बिका। वहीं साधारण 60 रुपये किलो। वहीं बैंगन 50, टमाटर 40 और शिमला मिर्च 80 रुपये लोगों ने खरीदी। सब्जियों के साथ फलों पर भी महंगाई की मार रही। अन्य दिनों में 40 रुपये किलो बिकने वाला अमरूद 80 रुपये किलो के हिसाब से लोगों ने खरीदा। वहीं 40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 60 रुपये दर्जन और सेब 100 से 150 रुपये बिका। सब्जियों और फलों के महंगे होने से लोगों ने जरूरत के अनुसार ही खरीदारी की।
सब्जी व फलों के फुटकर दाम
आलू 40 रुपये किलो
प्याज- 50 रुपये किलो
टमाटर- 50 रुपये किलो
खीरा 60 रुपये किलो
शिमला मिर्च- 80 रुपये किलो
मूली- 40 रुपये किलो
सेब- 115 रुपये किलो
केला- 50-60 रुपये दर्जन
अमरूद- 70- 80 रुपये किलो
पपीता- 50-60 रुपये किलो