अमरोहा : शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप
हसनपुर, अमृत विचार: शादी का झांसा देकर प्रेमी युवती से दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। तब आरोपी उसे बहाने से निजी चिकित्सक के यहां ले गया। वहां गर्भपात कराके घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता की मां ने थाना में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की विधवा मां का कहना है कि 26 मई को आरोपी युवक उसकी बेटी को शादी का झूठा वादा कर हसनपुर से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी युवक ने उसकी बेटी के साथ शादी नहीं की बल्कि हसनपुर के आलावा कई अन्य स्थानों पर उसके साथ बलात्कार करता रहा। इस दौरान उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। जब आरोपी सुहैल व उसके अन्य रिश्तेदारों को इसका पता चला तो उन्होंने उसकी बेटी का जबरन गर्भपात करा दिया।
महिला का कहना है कि 28 मई को आरोपी उसकी बेटी को हसनपुर में छोड़कर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। 13 अगस्त को गांव में आरोपियों ने ग्रामीणों के सामने गंदी-गंदी गालियां देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। विधवा महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुहेल पुत्र नन्हे, उसके पिता नन्हे पुत्र यासीन,रिहाना पत्नि नन्हे ग्राम शकरगढ़ी थाना रहरा जाकिर पुत्र ताहिर ग्राम बुरावली थाना रहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना अध्यक्ष कुमरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी सुहैल उसके पिता नन्हे को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। अन्य दो आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
