उत्तराखंड में 15 दिसंबर से खुलेंगे उच्च शिक्षा संस्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। राज्य के उच्च शिक्षण संस्थान 15 दिसंबर से खुल जाएंगे। शिक्षण संस्थाओं को खोलने के साथ ही कोविड गाइड का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। उत्तराखंड कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक में आए 29 में से 27 मामलों पर मुहर लगी। बैठक में कोविड-19 …

देहरादून,अमृत विचार। राज्य के उच्च शिक्षण संस्थान 15 दिसंबर से खुल जाएंगे। शिक्षण संस्थाओं को खोलने के साथ ही कोविड गाइड का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। उत्तराखंड कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक में आए 29 में से 27 मामलों पर मुहर लगी।

बैठक में कोविड-19 वैक्सीन के रखरखाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। तय किया गया कि उत्तराखंड में 20 प्रतिशत लोगों को पहले चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी। 55 साल से ऊपर के लोगों और फ्रंट लाइन वारियर्स को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी। उत्तराखंड में 15 दिसंबर से उच्च शिक्षण संस्थान, सभी निजी और प्रोफेशनल कोर्स से जुड़े कॉलेज खोल दिए जाएंगे। वेट सुनवाई के लंबित प्रकरनों की तिथि को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाई गयी है। शहरी क्षेत्र के बीपीएल और गरीब परिवारों या 100 वर्ग मीटर भूमि पर रहने वाले लोगों को 100 रुपये में पेयजल कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन में काम करने वाले ठेकेदारों को लेकर भंडारण, क्रेशर को लेकर नियमों में शिथिलीकरण का फैसला लिया गया। स्वामित्व योजना में 21 दिनों में नोटिस के निपटारे को अब 10 दिन किया गया। कैबिनेट ने तय किया कि मेडिकल कालेजों में पीजी करने वाले सरकारी डॉक्टर्स को या तो स्टाईफंड मिलेगा या आधा वेतन। पड़ोसी देशों के साथ निविदा की शर्तें भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू होंगी। राज्य में प्रिक्यूमेंट रूल को लेकर भारत सरकार के संशोधित नियम ही राज्य में मान्य होंगे।

संबंधित समाचार