UP : भैंस को लगती है गर्मी, इसलिए मांगी बिजली चोरी की अनुमति ! विभाग के अफसर भी हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माधोटांडा, अमृत विचार। आईजीआरएस पर हुई पावर कारपोरेशन से जुड़ी एक शिकायत ने अधिकारियों को भी चक्कर में डाल दिया है। इसमें एक व्यक्ति ने अपने पालतू पशुओं को गर्मी व मच्छर लगने का हवाला देते हुए कटिया डालकर बिजली चोरी करने की अनुमति मांगी है। ये भी तर्क दिया है कि वह इसके एवज में 200 रुपये प्रतिमाह भी देने को तैयार है। इतना ही नहीं रात के वक्त वह कटिया डालकर एक पंखा चलाता है, इसे भी स्वीकर लिया है।
 
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के दुधिया खुर्द गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने 13 अगस्त को आईजीआरएस पर एक शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें लिखा है कि वह अपनी भैंस घर से कुछ दूरी पर बांधता है। रात में भैंस को मच्छर व दिन में मक्खी परेशान करती हैं। ऐसे में दो माह के लिए कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए 200 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दे देगा।

तर्क दिया कि उसकी भैंसों के लिए एक पंखा बिजली चोरी करके चलाएगा। ये भी कहा कि प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही वह कटिया डालेगा। अभी फिलहाल रात के वक्त चोरी की बिजली इस्तेमाल कर रहा है। दो माह के लिए 400 रुपये लेकर भैंस की सहुलियत को एक पंखा कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है। अब इस शिकायत का जवाब भेजा जाना है, जिसे लेकर खलबली मची हुई है। फिलहाल मामला क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना रहा।

संबंधित समाचार