15 सेकेंड से पहले स्क्रीन पर रिप्ले दिखाना महंगा पड़ा, डीआरएस पर बोले कोहली
सिडनी। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से नाखुश है कि मैथ्यू वेड को डाली गई गेंद पर रिप्ले बड़ी स्क्रीन पर 15 सेकेंड से पहले दिखाये जाने के कारण उनकी टीम डीआरएस नहीं ले सकी। भारत को तीसरे टी20 मैच में 12 रन से पराजय झेलनी पड़ी। वेड को टी नटराजन ने 50 के …
सिडनी। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से नाखुश है कि मैथ्यू वेड को डाली गई गेंद पर रिप्ले बड़ी स्क्रीन पर 15 सेकेंड से पहले दिखाये जाने के कारण उनकी टीम डीआरएस नहीं ले सकी। भारत को तीसरे टी20 मैच में 12 रन से पराजय झेलनी पड़ी। वेड को टी नटराजन ने 50 के स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया था लेकिन उन्हें जीवनदान मिला और उन्होंने 30 रन और बनाये।
कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,” हम 15 सेकेंड की समयसीमा के भीतर बात ही कर रहे थे कि गेंद कहां पड़ी है कि स्क्रीन पर रिप्ले आ गया।” उन्होंने कहा ,” हमने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर ने कहा कि स्क्रीन पर रिप्ले आ चुका है।” रिव्यू लिया होता तो मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ता।
कोहली ने कहा ,” मैने अंपायर रॉड टकर से बात की। मैने पूछा कि इस हालत में क्या करना है तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं हो सकता, यह टीवी की गलती है।” उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने अधिकारियों को अपनी नाराजगी से अवगत कराया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैच में इस तरह की गलती अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा ,” टीवी टीम की एक मामूली गलती इतनी भारी पड़ सकती है। उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।”
भारत पर धीमे ओवर रेट के लिए 20 फीसदी जुर्माना
भारत पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में धीमे ओवर रेट के लिए मैच फीस के 20 फीसदी का जुर्माना लगाया है। भारत मंगलवार को यहां खेले गए तीसरे मैच में एक ओवर धीमा रहा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना दोष स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी डेविड बून के जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया जिसके बाद मामले में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।
भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे में सीमित ओवर के प्रारूप में यह दूसरा अपराध है। भारत को पहले वनडे में भी धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना झेलना पड़ा था।
