मुरादाबाद : फिर एक डिग्री चढ़ा पारा, पंखे, कूलर भी उमस से राहत देने में नाकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बुधवार को बेहाल रहे। पंखे और कूलर से भी राहत नहीं मिल रही थी। बारिश न होने से तापमान बढ़ा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था।

तापमान एक डिग्री बढ़ने से उमस अधिक हुई। तेज धूप के कारण सड़कों पर आवागमन भी कम रहा। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन दोपहर में उमस से हालत खराब हो रही है।

 

संबंधित समाचार