रामपुर : बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दढ़ियाल, अमृत विचार: गुरुवार शाम दढ़ियाल चौकी के कुंडेसरा जटपुरा लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार बाईकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर जिला अस्पताल भेज दिया है।

 गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव चक लोहरा निवासी आबिद की पत्नी नसरीन जहां अपने बेटे आबिद और भतीजे मुरसालीन के साथ बाइक पर  समधी के दफन में टांडा तहसील क्षेत्र के लम्बाखेड़ा गांव जा रही थी। बाइक नसरीन जहां का भतीजा मुरसालीन चला रहा था। जैसे ही बाइक सवार कुंडेसरा जटपुरा लिंक मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में दोनों बाइक सवारों की आपस में भिड़त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी टांडा लेकर गई। जहां पर चिकित्सकों ने मुरसालीन पुत्र  इसरार निवासी चक लोहरा  जनपद मुरादाबाद और दूसरे बाइक सवार दिनेश पुत्र बांके सिंह निवासी कुंडेसरी को मृत घोषित कर दिया।  मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल नसरीन जहां और आबिद को परिजनो ने उत्तराखंड के काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक दिनेश  अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा