मां और बेटी बनी कातिल, बीवी ने बेटी संग पहले पति को पीटा फिर दबाया गला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित सिंघनापुर गांव एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने बेटी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी है। इतना ही नहीं मां-बेटी दोनों मिलकर काफी देर तक पुलिस को गुमराह भी करती रहीं, लेकिन पुलिस ने उनकी करतूत को पहचान लिया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार सुबह सिंघनापुर गांव में 46 वर्षीय राजेश कुमार का शव घर के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो उनकी पत्नी कामिनी ने जो दावा किया, उसको सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। कामिनी ने पति राजेश पर आरोप लगाते हुये कहा कि शराब के नशे में गिरकर मरे हैं, लेकिन पुलिस की तेज निगाहों ने सबकुछ भांप लिया। शव पर गले के निशान और सिर पर चोटें मिलीं, जिससे पुलिस को शक को और गहरा दिया। इस दौरान रिश्तेदारों की तरफ से दिये गये बयान ने पुलिस के शक को और मजबूत कर दिया। फिर क्या था पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मां-बेटी को हिरासत में ले लिया। 

यह था पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक राजेश कुमार को अपनी पत्नी कामिनी पर शक था, जिसके चलते उसका अपनी पत्नी और बेटी काजल से विवाद चल रहा था। राजेश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध हैं, साथ ही कामिनी राजेश पर जमीन बेंच कर पैसे देने का दबाव भी बना रही थी, जिसकी वजह से दोनों के रिश्तों में और कड़वाहट पैदा हो गई थी।

राजेश की हत्या होने की जानकारी सामने आने पर घर पहुंचे रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की रात भी राजेश और कामिनी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें कामिनी और बेटी  काजल ने मिलकर राजेश को पीटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के बाद वह ठीक हुआ था, लेकिन अब उसकी हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः आखिर कहां रहेंगे कुत्ते सड़कों पर या शेल्टर में? दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज

संबंधित समाचार