Rampur : किशोरी को घर में अकेला पाकर किया रेप, अब आरोपी पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। किशोरी को घर में अकेला देखकर युवक ने डरा धमका कर रेप  किया। पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से एक आरोपी को नामजद कर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने किशोरी मेडिकल परीक्षण के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मसवासी चौकी के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके पति की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो नाबालिग बेटियां है। चार दिन पूर्व वह थाना टांडा के एक गांव मायके गई थी। इस दौरान युवक घर में किशोरी को अकेला देखकर घुस आया और युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अगले दिन मां के वापस आने पर बेटी ने सारी बात बताई। जिसे सुनकर मां के होश उड़ गए। 

जब मामले की भनक आरोपी युवक के परिजनों को लगी तब पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को विधवा मां बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। युवक को नामजद कर पुलिस को दी। पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार