सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री भेज रही थी पत्नी, साइबर क्राइम के तहत महिला पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नाेग्राफी से जुड़ी अश्लील सामग्री शेयर करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। हैरत की बात यह कि इस बार भी यह सामग्री शेयर करने वाली विवाहिता ही है जो अपने पति को यह सामग्री भेज रही थी। साइबर क्राइम पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त एनसीईएमसी साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर की गई। प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल की टीम ने जांच के दौरान पाया कि एक मोबाइल नंबर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई थी। संबंधित नंबर का उपयोग लंबे समय से आरोपी महिला द्वारा किया जा रहा था। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने उक्त सामग्री फेसबुक मैसेंजर के जरिए पति को भेजी थी। 

जांच में मामला सही पाए जाने पर साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 67-बी आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट का डाटा बेहद संवेदनशील प्रकृति का होता है, जिसे सुरक्षित माध्यम से ही संबंधित इकाई को भेजा जाता है।

ये भी पढ़े : National Space Day 2025 : देवरिया-कुशीनगर के युवाओं को Art in Space Competition के जरिये मिलेगा मौका, बीजेपी सांसद का बड़ा ऐलान

 

 

 

संबंधित समाचार