'जनता खराब सड़कों से परेशान,बरसात बाद सुधरेंगे हालात', बोले दिनेश शर्मा
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर नगर की जनता वर्तमान में खराब सड़कों से काफी परेशान है, प्रतिदिन गड्ढे युक्त सड़कों से होकर वाहन सवार लोगों को गुजरना पड़ रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कें गड्ढे मुक्त करने निर्देश वर्ष 2022 में संबंधित विभाग को दिए थे, लेकिन सड़के गड्ढा मुक्त होने के बजाए गड्ढा युक्त होती है। मुख्यमंत्री के आदेश को दिए करीब तीन साल होने को है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा का कहना है कि शहर की सड़कों की मरम्मत बारिश के बाद कराई जाएगी।
बर्रा चार निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण के आवास में पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ.दिनेश शर्मा ने प्रेसवार्ता की, जिसमे उन्होंने बताया कि पूरे देश में एक द्वंत क्षीणा हुआ है। वर्ष 2014 से पहले भारत का मुकाबला कांग्रेस सरकार में पाकिस्तान के साथ होता था, लेकिन अब युवा भारत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शस्त भारत है। आज भारत का 2025 में मुकाबला पाकिस्तान से नहीं है, बल्कि अमेरिका से है। आज विश्व की संपूर्ण शक्तियों का धूरी केंद्र भारत बना हुआ है।
भारत आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा तेज गति से भारत की जीडीपी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने भ्रष्ट्राचार के जीरो टॉलेंस के लिए लोक सभा और राज्य सभा के लिए बिल आए है, जिसके तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या जनप्रतिनिधि अगर भ्रष्टाचार करते हुए जेल जाते है तो उनकी सदस्यता भंग होगी।
भाजपा सरकार में सट्टे पर लगाम लगी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और ऑनलाइन गेम व आदि माध्यम से लाभ लेने वाली पार्टियां वर्तमान में इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस और समाजवादी के लोग देश में पाकिस्तान और बाग्लादेश की तरह अराजकता फैलाने का षडयंत्र रच रहे है। इस संबंध में जनता को जागरूक होना चाहिए। वहीं, जब दिनेश शर्मा से जेके कैंसर संस्थान को बजट में सिर्फ एक करोड़ रुपये ही मिलने की जानकारी की, तो उन्होंने वार्ता समाप्त कर दी।
पहले कांग्रेस चुनाव आयोग को बंधक
दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष का पुराना सलिका है। पहले कांग्रेस के लोग चुनाव आयोग अपने घर में बंधकर बनाकर रखी थे। चुनाव आयोग का दूरुपयोग कांग्रेस ने किया है, भाजपा सरकार ने कभी भी चुनाव आयोग का दुरुपयोग नहीं किया है। समाजवादी पार्टी पहले बूथ कैप्चर कर लेती थी। मतपत्र में ठप्पे लगाकर वोट डाल देते थे और जहां से हार रहे होते थे तो उनमे तेजाब डाल देते थे।
इसके लिए माफिया का उपयोग करते थे और फिर माफिया को चुनाव लड़ाने लगे। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यना के राज्य में ऐसा नहीं होगा। वहीं, मंत्री प्रतिभा के मामले में कहा कि संगठन के साथ मिलकर जो बात है उसका समस्या का हल कराया जाएगा।
ये भी पढ़े : सपनों की नौकरी बनी जाल : रेगिस्तान की तपिश में भूखा-प्यासा छोड़ा, भारतीय दूतावास ने बचाई जान
