प्रतापगढ़: बहुमुखी विकास के लिए सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री मोती सिंह
पट्टी/प्रतापगढ़, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। क्षेत्र एवं जिले के राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि पूर्व मंत्री की सीएम से क्षेत्रीय समस्याओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
मोती सिंह ने शासन की योजनाओं के पट्टी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में मुख्यमंत्री विस्तार से बताया। पट्टी क्षेत्र के बहुमुखी विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने पट्टी क्षेत्र का विकास जारी रहने का भरोसा दिया।
