24 अगस्तः ब्रिटिशर्स का हुआ भारत आगमन और राजगुरु का जन्म... जानें आज के इतिहास में दर्ज घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1456-गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।

1600-ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।

1690-कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।

1818-दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ''राधा स्वामी सत्संग'' के संस्थापक शिव दयाल साहब का जन्म।

1908-स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्म।

1914-प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर क़ब्ज़ा किया।

1917-प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक बसवराज राजगुरु का जन्म।

1927-भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता अंजलि देवी का जन्म।

1969-वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।

1974-फ़ख़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।

1988-भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मिज़ोरम के प्रथम मुख्यमंत्री छ छुंगा का निधन।

1991-यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1993-भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी डी. बी. देवधर का निधन। इनके नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट ''देवधर ट्रॉफी'' खेला जाता है।

1995-उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत।

1999-पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।

2000-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार कल्याणजी का निधन।

2002-अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।

2004-फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।

2006-अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।

2008-पेइचिंग ओलंपिक का समापन।

2009-वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ''मिस यूनीवर्स-2009'' चुनी गईं।

2011-मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।

2015 अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।

2016-बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल ए. आर. किदवई का निधन।

2019-भारत सरकार के पूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता अरुण जेटली का निधन। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति