Bareilly : घर वालों को रिश्ता नहीं था मंजूर, पहले प्रेमी जोड़े ने छोड़ा घर, अब खाया जहर
बरेली, अमृत विचार। एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत में अब सुधार है। थाना प्रेम नगर थाना क्षेत्र का एक युवक और बारादरी क्षेत्र की एक युवती पिछले डेढ़ साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं।
दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं लेकिन दोनों का परिवार इससे सहमत नहीं है। इस कारण दोनों ने 19 अगस्त को अपना घर छोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। 21 अगस्त को मथुरा में उनकी लोकेशन मिली।
पुलिस ने शादी का आश्वासन देकर उन्हें बरेली बुलाया लेकिन युवक-युवती ने मथुरा जंक्शन पर जहरीला पदार्थ खा लिया। फिर वह बरेली आकर परिवार से मिले। दोनों ने परिजनों के सामने जहर खाने की बात बताई तो परिजनों ने फौरन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
