कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और उनकी पत्नी की हादसे में मौत, मऊ के दोहरीघाट में ट्रेलर से टकराई कार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: मऊ के दोहरीघाट में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार सुबह खड़े ट्रेलर में इनोवा घुस गई। हादसे में कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक नागपुर के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी व उनकी पत्नी बादामी देवी की मौत हो गई। वहीं घायल चालक को सीएचसी दोहरीघाट पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक मूलत: कुशीनगर के फाजिलनगर स्थित चकिया निवासी प्रो. हरेराम त्रिपाठी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। वह वर्तमान में कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक नागपुर कुलपति के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह पैतृक गांव चकिया जा रहे थे। इनोवा से नागपुर से निकले। गोपालगंज निवासी चालक वैभव मिश्रा के मुताबिक उसे नींद आने लगी तो खुद कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी गाड़ी चलाने लगे। बगल की सीट पर पत्नी बादामी देवी बैठी थीं। मऊ दोहरीघाट के अहिरानी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर टायर पंक्चर होने के कारण ट्रेलर खड़ा था। अचानक इनोवा ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में प्रो. हरेराम त्रिपाठी व उनकी पत्नी बादामी देवी की मौत हो गई। चालक वैभव गंभीर रुप से घायल हो गया। एसओ दोहरीघाट राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, परिजन को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ेंः UP Under Water Sports and Fin Swimming Championship: लखनऊ के खिलाड़ियों का जलवा, पांच स्वर्ण समेत कई पदक किए अपने नाम

संबंधित समाचार