Rampur: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
रामपुर,अमृत विचार। दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
शनिवार शाम चौकी क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी फैसल दढ़ियाल से अकबराबाद की ओर जा रहा था। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गांव मिससरवाला निवासी इमरान दढ़ियाल की ओर की ओर आ रहा था । जैसे ही दोनों बाइक सवार मिलन मैरिज हॉल के पास पहुंचे तो दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने इमरान निवासी मिससरवाला जनपद उधम सिंह नगर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत्यु युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
