हरदोई: ट्राली में घुसी बाइक, बाप-बेटी की मौत, रिश्तेदार जख्मी
हत्या हरण का मेला देख कर लौट रहे थे बाइक सवार,अतरौली-भटपुर रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा
हरदोई। हत्या भरण का मेला देखने गया युवक अपनी 5 साल की बेटी और एक रिश्तेदार के साथ देर रात को अपने घर लौट रहा था, उसी बीच अतरौली-भटपुर रोड पर उसकी बाइक यूकेलिप्टस से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी, जिससे बाइक चला रहे युवक व उसकी बेटी की वहीं पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका रिश्तेदार बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्ज़े में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
बताया गया है कि अतरौली थाने के बनी मजरा शांति खेड़ा निवासी 32 वर्षीय सतीश कुमार रविवार को अपनी 5 साल की बेटी साक्षी और रुदौली निवासी अपने 28 वर्षीय रिश्तेदार मोनू के साथ हत्याहरण का मेला देखने गया हुआ था, उसी दिन देर रात बाइक से वापस लौट रहा था।

बताते है कि अतरौली-भटपुर रोड पर यूकेलिप्टस से लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी हुई थी,अंधेरे में सतीश कुछ समझ नहीं पाया और उसकी बाइक उसी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी, जिसमें सतीश कुमार और आगे बैठी उसकी बेटी साक्षी की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई,जबकि रिश्तेदार मोनू बुरी तरह ज़ख्मी हो गया।
हादसे का पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्ज़े में लेते हुए ज़ख्मी मोनू को सीएचसी पहुंचवाया और ट्रैक्टर-ट्राली में फंसी बाइक को खींच कर बाहर निकाला। इस तरह हुए हादसे की खबर जैसे ही मनोज के गांव पहुंची,वहां कोहराम बरपा हो गया। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
घर पहुंचे नहीं, पहुंची मौत की खबर
सतीश अपनी बेटी और रिश्तेदार के साथ मेला जाने के लिए घर से निकलते हुए बोला था कि जल्दी ही लौट आएगें,लेकिन सुबह से शाम और काफी रात भी हो गई,लेकिन वह नहीं पहुंचा। सतीश की पत्नी अपने पति की कम,लेकिन बेटी को ले कर इस बात के लिए परेशान थी कि कही वह भूखी तो नहीं होगी,कहीं रास्ते में सो न जाए,उसकी आंखे घर की दहलीज़ की तरफ लगी हुईं थीं,उसी बीच देर रात को आई हादसे की खबर सुनते ही चीखने-चिल्लाने की आवाज़ ने रात के सन्नाटे को चीरते हुए आसपास के गांव वालों को बेचैन कर दिया।
