गांव की पुलिया पर गुंडागर्दी : साइकिल सवार युवक ने ‘I LOVE YOU’ बोलकर शुरू की छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

बाराबंकी, अमृत विचार : थाना मसौली क्षेत्र में घर लौट रही एक युवती के साथ स्थानीय युवक ने पहले “आई लव यू” कहकर छेड़छाड़ की और विरोध पर उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पीड़िता की मां को भी गालियां दी गईं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

शनिवार शाम मसौली थाना क्षेत्र की एक युवती घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के बाहर पुलिया पर पहुंची, तभी गांव का ही युवक मनीष पुत्र गजराज साइकिल से आकर उसके सामने खड़ा हो गया और बोला “बाबू आई लव यू।” युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर पीड़िता की मां मौके पर पहुंचीं तो आरोपी के पिता गजराज और बहन सोनी भी आ गए। आरोप है कि उन्होंने मां-बेटी को गालियां दीं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ : कोतवाली असन्द्रा क्षेत्र में रिश्तेदारी का भरोसा तोड़ते हुए एक युवक ने घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ कर दी। मामला 22 अगस्त की शाम का है। पीड़िता के मुताबिक, उसका दूर का रिश्तेदार पिंटू पुत्र पांचू गौतम निवासी तारापुर, थाना रामनगर घर आया और जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी भाग गया। लोकलाज के कारण महिला उसी दिन थाने नहीं गई। बाद में 24 अगस्त को हिम्मत जुटाकर उसने असन्द्रा थाने में लिखित तहरीर दी।

यह भी पढ़ें:- गाैतमबुद्धनगर : बाइक सवार चार किशोरों की मौत, WagonR Car ने मारी जोरदार टक्कर

संबंधित समाचार