भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने 30 किमी पैदल चलकर पत्नी संग किया जलाभिषेक, माता-पिता के दीर्घायु का मांगा आशीर्वाद
विधायक ने की सीएम योगी की तारीफ, मैनेजमेंट पर डीएम एसपी को भी सराहा
गोंडा, अमृत विचार: कजरी तीज के महापर्व पर जहां दूर दराज क्षेत्र के श्रद्धालु जिले के विभिन्न शिवालयों पर पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं वहीं पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे व सदर भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने भी अपनी पत्नी समेत शहर के पौराणिक दुखहरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और अपने माता-पिता के दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा।
18.png)
जलाभिषेक के बाद विधायक ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार का दृश्य कुंभ में था आज वही दृश्य गोंडा के सड़कों पर दिखाई दे रहा है।
19.png)
सरकार ने जो इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया है वह सबसे बेहतरीन है। उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट पर डीएम व एसपी की भी सराहना की।
18.png)
इसके पहले प्रतीक भूषण ने करनैलगंज के सरयू घाट से जलाभिषेक के लिए जल भरा और वहाँ से पैदल चलकर शहर के पौराणिक दुखहरननाथ मंदिर पहुंचे। 30 किमी की इस पैदल यात्रा में विधायक को करीब 6 घंटे लगे। इस दौरान समर्थकों द्वारा जगह जगह उनका स्वागत किया गया।
16.png)
रात 12 बजे के बाद भाजपा विधायक ने अपनी पत्नी डॉक्टर राजश्री सिंह के साथ पौराणिक दुखहरननाथ मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
17.png)
जलाभिषेक के बाद विधायक प्रतीक भूषण ने कहा कि उन्होंने अपनी माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना को लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया है।
