बरेली: श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह का संघ ने तैयार किया खाका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का संघ ने खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए संघ के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने जनवरी और फरवरी में धन संग्रह अभियान शुरू करने के लिए स्वयंसेवकों से कहा है। इसके लिए कूपन की जिम्मेदारी सभी को सौंपी जाएगी। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर …

अमृत विचार, बरेली। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का संघ ने खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए संघ के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने जनवरी और फरवरी में धन संग्रह अभियान शुरू करने के लिए स्वयंसेवकों से कहा है। इसके लिए कूपन की जिम्मेदारी सभी को सौंपी जाएगी।

अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए 15 जनवरी से धन संग्रह अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए संघ के पदाधिकारियों के देखरेख में समिति का गठन किया जाना है। इसके तहत 31 जनवरी तक बड़ी सहयोग राशि ली जाएगी। इसके बाद 1 से 27 फरवरी तक पांच से 10 हजार रुपये के कूपन के जरिये धन संग्रह होगा। इसके लिए धन के साथ अधिक से अधिक लोगों जोड़ने के लिए स्वयंसेवक घर-घर जाकर संग्रह करेंगे। इसके बाद धन को बैंक में जमा करने का कार्य किया जाएगा।

संघ के सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो संघ के नये भवन से इस अभियान की देखरेख भी की जाएगी ताकि धनसंग्रह अभियान को सही तरीके से संचालित किया जा सके। इसे लेकर संघ के बड़े पदाधिकारियों ने आपसी बैठक कर चर्चा की है। इस अभियान को सफल बनने के लिए बहेड़ी, आंवला, महानगर बरेली के संघ परिवारों के अलावा अन्य व्यक्तियों को जोड़ने की दिशा में काम किया जाना है। इसके साथ ही शहर के अलावा देहात के इलाकों में अभियान को तेज करने की तैयारी की जा रही है।

संबंधित समाचार