Saifai Medical University: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने पेश किया सौ दिन का डेबलपमेंट एजेंडा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के गृहनगर इटावा में स्थापित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कायाकल्प के मद्देनजर कुलपति प्रो.अजय सिंह ने सौ दिन का "डबलपमेंट एजेंडा" पेश किया है। प्रो. सिंह ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि उन्होंने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कायाकल्प के लिए 100 दिवसीय डेवलपमेंट एजेंडा तैयार किया है। 

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद भी स्थापित कर लिया गया है और उनके संज्ञान में इस डेवलपमेंट एजेंडे को लाने के बाद ही लागू किया गया है। इस दौरान उन्होंने आगामी 100 दिनों के लिए निर्धारित लक्ष्यों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए गए। 

कुलपति ने इन लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने विश्वविद्यालय में उच्च स्तरीय अनुसंधान एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही, शासन से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के समीप आवंटित पांच एकड़ भूमि पर डेंटल कॉलेज के विस्तार एवं मल्टी-लेवल वाहन पार्किंग के निर्माण की योजना की जानकारी दी। 

कुलपति ने शीघ्र ही एक उन्नत आईवीएफ सेंटर की स्थापना किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले छह माह में 500 बेडेड सुपर स्पेशलिटी आईपीडी की शुरुआत कर दी जायेगी और 300 बेडेड स्त्रीरोग अस्पताल को भी जल्द से जल्द शुरू कराने को लेकर प्रयास जारी रहेंगे।

यूनिवर्सिटी परिसर में सोलर लाइट स्थापित करने की योजना भी साझा की गई, जिससे विद्युत व्यय में कमी लाई जा सकेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से कुलपति ने अस्पताल में दवा वितरण प्रणाली को विकेंद्रीकृत करने की बात कही तथा शीघ्र ही अमृत फार्मेसी एवं जन औषधि केंद्र की स्थापना की घोषणा की। 

उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये एक विशेष काउंटर स्थापित करने की योजना भी प्रस्तुत की, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और अन्य रोगियों को सुविधा मिल सके। कुलपति ने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर में ड्रेनेज प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रो सिंह ने अपनी महत्त्वाकांक्षी योजना ‘रोगी कल्याण समिति’ की घोषणा की, जिसके अंतर्गत यूनिवर्सिटी की आय को रोगी कल्याण कोष में समर्पित कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जायेगा। 
उन्होंने भविष्य की योजना के तहत यूनिवर्सिटी में एक एपेक्स ट्रामा सेंटर स्थापित करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की भी जानकारी दी। यह ट्रामा सेंटर नई दिल्ली एवं लखनऊ जैसे महानगरों की तर्ज पर अत्याधुनिक आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण जनसंख्या को विशेष लाभ प्राप्त होगा।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव