अमरोहा : मुंडन संस्कार में गए 3 भाई तिगरी गंगा में डूबे

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

24 घंटे बाद भी तीनों भाइयों का नहीं लगा सुराग

गजरौला, अमृत विचार: मुंडन संसकार में गए तीन भाई स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गए। गुरुवार को भी पुलिस ने गोताखोरों से तलाश करवाई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। परिवार के लोग बेहाल हैं।

अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी आकाश के बेटे विनायक का मुंडन संस्कार करवाने परिवार के लोग बुधवार दोपहर तिगरी गंगा तट पर गए थे। मुंडन के बाद आकाश, उसकी पत्नी राखी, मां शशिबाला, बहन सुधा तिगरी में ही रिश्तेदारी में चले गए जबकि आकाश का 23 वर्षीय भाई बंटी, 25 वर्षीय ओमकार व 18 वर्षीय अनुज गंगा में स्नान करने लगे। काफी देर बाद परिवार के लोग वापस लौटे तो गंगा किनारे तख्त पर तीनों भाइयों के कपड़े रखे मिले। परिजनों के अनुसार नहाते वक्त तीनों भाई गंगा में डूब गए।

पुलिस ने गोताखोरों से गंगा में तीनों भाइयों की तलाश कराई। गुरुवार को भी पुलिस ने गोताखोरों से तलाश करवाई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ व अन्य टीमें भी तलाश कर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तीनों की तलाश करवाई जा रही है।

संबंधित समाचार