UP : कांग्रेस कार्यालय में घुसकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भाजपा संगठन से जुड़ी तमाम महिलाओं ने सोमवार दोपहर धावा बोल दिया। कार्यालय प्रभारी की पिटाई कर जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सियां आदि तोड़फोड़ दी। घटना के बाद कांग्रेसियों में भारी रोष है।
 
बताया जाता है कि महिलाएं बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी से नाराज थी। कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि वह रोज की तरह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। घटना दोपहर  करीब 12 बजे की है। उन्होंने बताया कि एक सिपाही पहले कार्यालय में आया और बातचीत कुछ देर करता रहा। उसके बाद उसके कार्यालय से नीचे उतरते ही करीब 200 महिलाएं भाजपा के झंडे लेकर कार्यालय में घुस गईं और तोड़फोड़ करते हुए वहां रखी कुर्सियां, अलमारी इधर उधर फेंक दी। 

राहुल गांधी, इंदिरा गांधी आदि की फोटो आजि उखाड़कर इधर उधर फेंक दी। उसने जब रोकने की कोशिश की तो उसे भी मारापीटा। आरोप है कि जिस समय घटना हुई। उस समय शहर कोतवाल सिपहियों के साथ कांग्रेस कार्यालय के निचले तल पर सड़ककिनारे खड़े रहे। 

पूरी घटना कांग्रेस कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और जिला प्रशासन से आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। जिलाध्यक्ष ने घटना की सूचना राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को भी दी है।

संबंधित समाचार