देवरिया: भूमि विवाद लाठी-डंडों से हमला, एक की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया, अमृत विचार। जनपद के मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार सुबह कपड़ा व्यवसाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं। सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

देवरिया, अमृत विचार। जनपद के मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार सुबह कपड़ा व्यवसाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं। सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से नाराज लोग मईल थाने का घेराव करने के बाद थाने के सामने धरने पर बैठ गए। परिजन पुलिस पर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया है।

बगहा गांव के रहने वाले हरिशंकर गुप्ता( 60) मईल चौराहे मकान बनवा कर कपड़े की दुकान चलाते थे। बुधवार को उनके परिजनों ने गांव की भूमि पर पड़ोसी द्वारा कब्जा करने की जानकारी दी। जिस पर वह अपने बेटे के साथ गांव पहुंचे। आरोप है कि उनकी भूमि पर पड़ोसी रिटायर्ड दरोगा ने नाद और अन्य समान तोड़ते हुए अपनी दीवार बनवा ली थी। उन्होंने इसका विरोध किया तो वह आक्रोशित हो गए। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।

गुरुवार की सुबह पड़ोस के 10-12 लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर हरिशंकर के घर पर हमला कर दिए। हमलावर हरिशंकर को लाठी-डंडों से पीटने लगे, यह देखकर परिवार के सदस्य उन्हें बचाने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस समय रहते मौके पर नहीं पहुंची।

पिटाई से हरिशंकर गुप्ता की मौत हो गई। वहीं उमाशंकर (55) हीरा, संतोष गुप्ता (40 ) हरिशंकर, विपुल (25) उमाशंकर, प्रमोद (35 ) हरिशंकर और उमा शंकर की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग और परिजन घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करते हुए उसके सामने मईल-मुसैला मार्ग पर धरने पर बैठ गए।

ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी रिटायर्ड दरोगा है। इसके चलते मईल पुलिस उसके सहयोग में खड़ी रहती है। पिछले एक माह में कई बार विवाद हो चुका है। जिसकी सूचना थाने को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे उनका मनोबल बढ़ गया और उन लोगों ने आज हत्या कर दी।

संबंधित समाचार