बाराबंकी : दोनों पैर काट कर रेल पटरी पर फेंका गया था युवक, 4 माह बाद कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। करीब चार माह पूर्व रेल पटरी पर मरणासन्न मिले युवक के मामले में नया मोड़ आया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार लड़की से बातचीत के मामले को लेकर युवक के दोनों पैर काटकर उसे रेल लाइन पर फेंक दिया गया।

होश में आए युवक ने पूरी बात पिता को बताई। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रुकनापुर निवासी इसरार अहमद ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र फरमान अहमद पर गांव के ही रामकरन पुत्र रामकिशोर उर्फ छूरी तथा उसके चार अज्ञात साथियों ने जानलेवा हमला किया। घटना 5 मई को रात करीब 2 बजे की है।

फरमान अहमद आर्केस्टा देखकर घर लौट रहा था तभी रास्ते में रामकरन आदि ने उसे पकड़ लिया और लड़की से बातचीत की रंजिश में बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने फरमान के हाथ-पांव रस्सी से बांधकर उसके दोनों पैर घुटने के नीचे से बांके से काट डाले और मरा समझकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

ट्रेन चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल होते हुए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। होश आने पर फरमान ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना लोनीकटरा सहित एसपी को कई बार पत्र दिए गए, लेकिन विपक्षियों की थाने में मजबूत पकड़ के चलते एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:-Good News: आउटसोर्सिंग कर्मियों के हित में योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब कर्मचारियों को मिलेगा पूरा मानदेय, जानिए कैसी होगी नई व्यवस्था

संबंधित समाचार