अलीगढ़ में महिला ने दो मंजिला मकान से लगाई छलांग, घरेलु कलह से तंग आकर उठाया घातक कदम, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस
अलीगढ़। अलीगढ़ जिले में कथित रूप से अपने पति के उकसावे में आकर एक महिला अपने दो मंजिला मकान की छत से कूद गयी। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि गोंडा थाना क्षेत्र के डकोली गांव में सोमवार को एक महिला अपने दो मंजिला मकान की छत से कूद गयी। इस लोमहर्षक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।
घरेलु विवाद के चलते परेशान थी पत्नी
बताया कि महिला कथित रूप से अपने पति से अक्सर होने वाले विवाद से परेशान थी और इसी वजह से उसने मंगलवार को छत से छलांग लगा दी। उसका पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (इगलास) महेश कुमार ने कहा कि घटना में गम्भीर रूप से घायल हुई महिला के परिवार ने उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बतायी जाती है।
आरोपी पति की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। वायरल हुए 30 सेकेंड के वीडियो में साड़ी पहने एक महिला बिना रेलिंग वाली छत के किनारे खड़ी दिखाई दे रही है और फिर वह नीचे कूद जाती है। नीचे वह मुंह के बल गिरती है और बेसुध पड़ी दिखाई देती है।
छत से गिरने पर भी मरता रहा जालिम पति
कुछ ही देर बाद कुछ महिलाएं उसकी ओर दौड़ती हैं। उनके पीछे एक आदमी आता है और बेसुध पड़ी महिला को हाथों से मारता हुआ दिखाई देता है। पुलिस ने कहा कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसे किसने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर साझा किया।
ये भी पढ़े : चंदन हत्याकांड : मुख्य आरोपी सलीम की मौत, लंबे समय से चल रहा था बीमार
