बाराबंकी: तालाब के किनारे मिला युवक का शव
बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र अंतर्गत बीती शाम बहनोई के घर से लापता युवक का शव तालाब किनारे पुलिस ने बरामद किया। जिसकी शिनाख्त होने के पश्चात पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवा के खेवली ग्राम निवासीमनोज गौतम (32) पुत्र श्रीकेशन बीते दिन पीड़ गांव निवासी अपने बहनोई रमेश की …
बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र अंतर्गत बीती शाम बहनोई के घर से लापता युवक का शव तालाब किनारे पुलिस ने बरामद किया। जिसकी शिनाख्त होने के पश्चात पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवा के खेवली ग्राम निवासीमनोज गौतम (32) पुत्र श्रीकेशन बीते दिन पीड़ गांव निवासी अपने बहनोई रमेश की पुत्री के विवाह में बंधावा लेकर गया था। जहां से शाम को छह बजे भोजन के पश्चात उसे किसी ने नहीं देखा।
गुरुवार सुबह मनोज का शव पीड़ गांव की बाजार में स्थित सड़क किनारे तालाब के कीचड़ में पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद मृतक के घर वालो ने शिनाख्त की। पोस्टमार्टम हाउस आये मृतक के भाई अजय ने बताया की उसके भाई को मिर्गी के दौरे अक्सर आते रहते थे।
बीती शाम को शौच के लिये तालाब जाने पर उसके साथ ऐसा ही हो जाना उसकी मृत्यु का कारण बना। उसने यह भी बताया आठ वर्ष पूर्व मनोज की नवविवाहित पत्नी भी इसी मिर्गी की बीमारी के चलते उसको छोड़ कर चली गयी थी। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
