Bareilly : मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन की अब दिसंबर तक चलेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल के बीच चल रही 09075/09076 साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी है। अब ट्रेन मुम्बई सेंट्रल से 31 दिसम्बर तक प्रत्येक बुधवार और काठगोदाम से 1 जनवरी, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित की जाएगी।

09075 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल सुबह 11 बजे मुम्बई सेंट्रल से रवाना होगी और बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं और हल्द्वानी होते हुए अगले दिन दोपहर 2.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 

वापसी में 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल शाम 5.30 बजे काठगोदाम से चलेगी और हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वलसाड और बोरीवली होते हुए दूसरे दिन रात 8.55 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 जनरेटर सह लगेज यान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 8 शयनयान, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

संबंधित समाचार