Sultanpur murder: सुलतानपुर में दलित युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से एक सनखेज खबर आई है। जहां चांदा कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह एक शराब के ठेके के पीछे पाया गया। 

पुलिस ने बताया कि चांदा कोतवाली क्षेत्र के किंदीपुर गांव का रहने वाला महेश कुमार बुधवार शाम से लापता था। सुबह ग्रामीणों को उसका शव किंदीपुर बाजार में स्थित शराब ठेके के पीछे मिला। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम ने बताया कि दलित युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।  

संबंधित समाचार