बदायूं : महिला की मौत, मायका पक्ष ने इलाज में लापरवाही करने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

थाना उघैती क्षेत्र के गांव रफतपुर बंजारा के मजरा रहटनी निवासी पत्नी की हुई मौत

उघैती, अमृत विचार। उघैती थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव रफतपुर बंजारा के मजरा रहटनी निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी नीरज (36) की गुरुवार को मौत हो गई।  परिजनों को कोहराम मच गया। कुछ ही देर के बाद मायका पक्ष पहुंचा। महिला के इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है और पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी लगभग 20 साल पहले धर्मेंद्र से हुई थी। उसके तीन बच्चे, जिसमें दो लड़की मनु, संध्या और एक लड़का अखिल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर या पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार