सीतापुर : नाव से पैर फिसला, डूबने से दो युवकों की मौत, चमरपुरवा गांव का है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानपुर/सीतापुर, अमृत विचार। नाव से फिसले युवक को डूबने से बचाने आया दूसरा युवक भी तालाब के गहरे पानी में समा गया, आपाधापी के बीच दोनों युवको की मौत हो गई। मानपुर इलाके के चमरपुरवा गांव में हुए हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर विधिक और विभागीय कार्रवाई पूरी की। मानपुर थानाक्षेत्र का चमरपुरवा निवासी मोहित (27) पुत्र अयोध्या प्रसाद गांव के बाहर तालाब में सिघाड़े में दवा डालने के लिए घर से निकला था।

परिवारीजनों के मुताबिक, मोहित तालाब में नाव के सहारे उतरकर सिंघाड़ों पर दवा का छिड़काव कर रहा था, अचानक संतुलन बिगड़ गया। नाव से गहरे पानी में डूबने लगा, चीख-पुकार सुनकर तालाब के करीब खड़े अरुण (22) पुत्र राजेश ने तालाब में छलांग लगा दी। बताते हैं कि अरुण कुछ दूर तक तो मोहित को गहरे पानी से खीच ले आया, लेकिन तालाब में मौजूद कुंभी और सिंघाड़े के चलते आगे नहीं बढ़ सका।

उलझकर दोनों ही युवक गहरे पानी में समा गए, इसी बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुए, पर प्रयास सफल न रहा।दोनों ने युवकों की तालाब के पानी में डूबकर मौत हो गई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद शवों को तालाब से बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष मानपुर मुकेश कुमार बर्मा, बिसवां मजिस्ट्रेट सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंचे। विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात