आज का राशिफल | 07 सितंबर 2025
मेष
आज नए अनुभवों की प्राप्ति होगी। छात्र नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। युवाओं को नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें।
वृष
आज आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपके ऊपर सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ सकता है। व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आप जो काम सोच रहे थे वो समय से पूरा हो जाएगा।
मिथुन
आज अपने अंतर्मन की आवाज को अनसुना न करें। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को सम्मिलित करें। आय के नए साधन विकसित करने का प्रयास कर सकते हैं। उधार लिया हुआ धन वापस लौटाने का दबाव बन सकता है।
कर्क
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा न करें। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की बातों से मन व्यथित हो सकता है।
सिंह
आज किसी मित्र के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से शानदार सहयोग मिलेगा।
कन्या
आज का दिन काफी शानदार रहेगा। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। नए लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उन पर काम करेंगे। आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों का तनाव कम होगा।
तुला
आज परिजनों से अपने मन की बातें साझा करें। लोगों का मनोबल बढ़ाने में आप काफी सहायता कर सकते हैं, लेकिन फिर भी नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। नजदीकी लोगों का व्यवहार आपको खराब लग सकता है।
वृश्चिक
आज कारोबार में धीमेपन को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। अच्छा समय आने का इंतजार करें। किसी को उधार धन न दें। आपको सोच-समझकर बातें करनी चाहिए। अनावश्यक चर्चा करने के कारण हास्य का पात्र बन सकते हैं।
धनु
आज सरकारी योजनाओं से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी। आय में वृद्धि होगी। कई दिनों से अटके हुए मामलों को लेकर निष्कर्ष में पहुंच सकते हैं।
मकर
आज धन उधार लेना आपको महंगा पड़ सकता है। मित्रों के प्रति अविश्वास का भाव उत्पन्न न होने दें। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएगा। अधिकारी वर्ग के लोग आपके ऊपर क्रोधित हो सकते हैं। सोच-समझकर ही धन खर्च करें।
कुंभ
आज उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित भाव रखेगा। दूर के रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। घर पर काफी आराम का वक्त बिताएंगे।
मीन
आज अपने व्यवहार में नरमी रखें। किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपके सही कार्यों का भी विरोध हो सकता है। लापरवाह रवैये के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
