Moradabad news: जम्मू कश्मीर, हिमाचल और पंजाब की बाढ़ ने बिगाड़ा सेब का स्वाद

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बरसात के मौसम में सेब में स्वाद नहीं मिलेगा या फिर सेब बढ़े भाव में खरीदना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बाढ़ के कारण पिछले कई दिनों से स्थानीय फल मंडी में सेब की आवक बंद हो गई है। जो सेब फुटकर दुकानों में उपलब्ध भी हैं तो वह सेब महंगा है। पहले आए सेब को फुटकर दुकानों वालों ने मोटे मुनाफे के लिए स्टॉक करना शुरू कर दिया है। फल व्यापारियों के अनुसार पंजाब में आई बाढ़ की वजह से अब रास्ते बंद होने से असुविधा हुई है।

इन दिनों ज्यादातर सेब हिमाचल से आता हैं कुछ सेब जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड से भी आता हैं। लेकिन इन तीनों प्रदेश में हो रही लगातार हो रही भारी बारिश ,बाढ़ और लैंडस्लाइडिंग से सड़कें टूट गई हैं। कहीं कहीं सेब के बागबान के पास सेब तो हैं लेकिन रास्ते बंद होने के कारण बागबान के पास पड़ा हुआ हैं। कहीं बारिश से सेब की फसल भी नुकसान हो गई है। किसी तरह से छोटी गाड़ियों से सेब पहाड़ों से नीचे भेजा भी गया तो पंजाब में आई बाढ़ की वजह से सेब की गाड़िया रास्तों में खड़ी हैं। 

फल विक्रेता रमेश आहूजा ने बताया कि गाड़ियों में रखे सेब में दाग लग गया है। मुरादाबाद मंडी के व्यापारी कमलदीप सिंह ने बताया की पिछले एक हफ्ते से फल मंडी में सेब नहीं आ रहा हैं। पहाड़ों पर बारिश के चलते यह स्थिति बनी हुई हैं। जो सेब एक हफ्ते पहले 60 रुपये से 80 रुपये किलो बिक रहा था, अब वह सेब 200 से 205 रुपये के दाम में मिल रहा है। फल विक्रेताओं के अनुसार जो सेब बिक रहा है वह सेब अच्छी क्वालिटी का नहीं है। यह पहले के स्टॉक में रखा था। बारिश की वजह से सेब न आने से बागबान को भी नुकसान हो रहा है।

संबंधित समाचार